LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Drugs Mafia: NCB को बड़ी कामयाबी! बिहार की 'भाभीजी' राधा देवी गिरफ्तार,ड्रग्स तस्करी की काली दुनिया की बड़ी माफिया का पर्दाफाश

Bihar Drugs Mafia: बिहार-यूपी बॉर्डर तक फैली ड्रग्स तस्करी में बड़ी कार्रवाई, एनसीबी ने 'भाभीजी' के नाम से कुख्यात राधा देवी को मधुबनी से गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।

Bihar Drugs Mafia
बिहार की ड्रग माफिया गिरफ्तार- फोटो : social media

Bihar Drugs Mafia: बिहार की ड्रग्स माफिया राधा देवी उर्फ 'भाभीजी' को आखिरकार 29 मई 2025 को एनसीबी (Narcotics Control Bureau) की विशेष टीम ने मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया। राधा देवी पर कई थानों में हीरोइन और अन्य सूखे नशीले पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली राधा देवी उर्फ 'भाभीजी' की सक्रियता बिहार–यूपी सीमा तक है। उसके खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी है। इसके अलावा वह एनसीबी की वांछित सूची में शामिल है। राधा देवी उर्फ भाभीजी को मधुबनी टाउन थाना क्षेत्र से 29 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया।

NCB को 2021 से थी तलाश

राधा देवी 2021 से ही एनसीबी के रडार पर थी, लेकिन वह लगातार जगह बदलकर, महिला होने का फायदा उठाकर और लोकल नेटवर्क की मदद से कानून से बचती रही।उसके खिलाफ गर्दनीबाग थाना सहित कई थानों में एफआईआर दर्ज है। Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act के तहत कई केस भी है। हैरान की बात ये है कि पत्नि-पति दोनों नशा तस्करी के केस में नामजद है।

गिरफ्तार कैसे हुई राधा देवी?

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जब सूचना मिली कि राधा देवी मधुबनी में है, तब एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त निगरानी की और मधुबनी टाउन थाना पुलिस की मदद ली। इसके बाद सुरक्षित तरीके से उसे गिरफ्तार किया और पटना लाया गया अब उसे माननीय न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

पति भी पहले ही जेल में, 2 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

राधा देवी का पति गुड्डू कुमार पहले से ही एनसीबी के दो मामलों में जेल में बंद है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने मिलकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो संपत्ति एनसीबी द्वारा जब्त कर ली गई है।इन संपत्तियों में फ्लैट, वाहन, नकद और जमीनें शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

क्यों खास है राधा देवी की गिरफ्तारी?

महिला माफिया के रूप में पहचान: बहुत कम मामलों में महिलाएं मुख्य ड्रग्स ऑपरेटर के रूप में सामने आती हैं।

प्रभावी नेटवर्क: बिहार से लेकर यूपी तक फैले हाई-प्रोफाइल तस्करों से संपर्क

कानून से बचने की क्षमता: दो साल तक फरारी और भेष बदलकर छुपना

NCB की ओर से बयान

“यह गिरफ्तारी ड्रग्स के खिलाफ हमारी सतत मुहिम का हिस्सा है। नशे के नेटवर्क में शामिल कोई भी, चाहे महिला हो या पुरुष, बख्शा नहीं जाएगा।”

पटना से अनिल की रिपोर्ट