LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime News : खगड़िया में युवक की बदमाशों ने की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : खगड़िया में अपराधियों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी. जिसका शव चौराहे पर पड़ा मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है........पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में युवक की बदमाशों ने की पीट-पीट
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला नौवाद गांव स्थित अंबेडकर चौक पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय राहगीरों ने चौक पर खून से लथपथ शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने युवक को घेरकर उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमला इतना बर्बर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। सुबह शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया है।

Diarch GO

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेलदौर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए खगड़िया से फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। गोगरी डीएसपी सह एएसपी साक्षी कुमारी ने खुद कमान संभालते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर अपराधियों के सुराग जुटाने की कोशिश की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि मृतक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस मामले को पुरानी रंजिश या गैंगवार से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद और आपराधिक रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट