LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

लड़की का फोन आने पर रात में घर से निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों को हत्या की आशंका, खगड़िया में खौफनाक वारदात

खगड़िया में एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. वहीं परिजनों ने इस मामले में एक लड़की का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

Khagaria
Khagaria- फोटो : news4nation

Bihar News: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां प्रणीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रणीता देवी जो  ब्राह्मण टोला, गोगरी निवासी है, ने बताया कि उनका पुत्र प्रहलाद कुमार दूबे उर्फ गोल्डन दिनांक 11 सितंबर 2025 को रात 11 बजे के करीब एक फोन कॉल आने के बाद अचानक घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया। कॉल गोल्डन के मोबाइल नंबर पर कथित रूप से दीक्षा कुमारी के नंबर से आया था।

पुलिस को की गई शिकयत में कहा गया कि कुछ समय बाद प्रणीता देवी के बड़े पुत्र सूरज कुमार दूबे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उसका छोटा भाई घर पर नहीं है और खतरे में है। उस समय सूरज कुमार दूबे बोकारो में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत परिवार को सूचित किया।

इसके बाद परिजनों ने प्रहलाद की खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मां प्रणीता देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि प्रहलाद का अपहरण दीक्षा कुमारी के सहयोग से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि संभवतः उनके बेटे की हत्या भी की जा चुकी है।

कथित रूप से दावा किया गया है कि प्रहलाद कुमार और दीक्षा कुमारी के बीच पूर्व से जान-पहचान थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से बेटे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। 

NSIT
Nsmch