LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : नल जल योजना के सुपर वाइजर की लापरवाही से युवक की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया जिले में नल जल योजना के सुपरवाइजर की लापरवाही से युवक की जान चली गयी. करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : नल जल योजना के सुपर वाइजर की लापरवाही से युवक क
युवक की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले में नल जल योजना के सुपर वाइजर की लापरवाही की वजह  से 21 वर्षीय युवक की  जान चली गयी। घटना खगड़िया सदर प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बभनगामा वार्ड नंबर 5 की बताई जा रही है। जहाँ 21 वर्षीय युवक की बिजली के झटका लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रीतम कुमार जो एक छात्र था। वह अपने दरवाजे पर संचालित हो रहे नल जल योजना के तहत घर घर जल पहुंचाने के लिए मशीन का स्विच ऑन करने गया था। स्विच में पहले से ही शॉट लगा हुआ था। जिससे प्रीतम कुमार को बिजली का जोरदार झटका लग गया। आनन फानन में उसे खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

प्रीतम कुमार के बड़े भाई ने बताया कि नल जल का ऑपरेटर मै ही हूं। कई महीनों से स्टार्टर में करेंट आता था। जिसको लेकर मैने सुपरवाइजर अविनाश कुमार को इससे अवगत कराया था। लेकिन सुपरवाइजर टालता रहता था। आज मेरी अनुपस्थिति में मेरा छोटा भाई प्रीतम कुमार स्विच ऑन करने गया और उसे बिजली का जोरदार झटका लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा की मेरे भाई की मौत का कारण गैर जिम्मेदार सुपरवाइजर अविनाश कुमार ही है। 

Diarch GO

वहीँ मृतक प्रीतम कुमार के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट