LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Road Accident : खगड़िया में पिकअप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम, जमकर काटा बवाल

Bihar Road Accident : खगड़िया में पिछले दिनों पिकअप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : खगड़िया में पिकअप से जख्मी युवक की इलाज
युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वैसा निवासी सिकंदर मंडल पिछले 15 तारीख को एक डाक पार्सल पिकअप से धक्का लगने के कारण घायल हो गए थे। जिसको लेकर उनके परिजन आनन फानन में बेगूसराय गए। जहाँ से उन्हें रेफर कर पटना भेज दिया गया और बीते 23 तारीख को उनकी मौत हो गई। सिकंदर मंडल की पत्नी प्रतिमा देवी ने बताया कि हमने मड़ैया थाना को आवेदन दे दिया था। साथ ही 15 तारीख को जब मेरे पति को डाक पार्सल वाले पिकअप ने धक्का मारा तो ग्रामीणों ने डाक पार्सल वाले पिकअप और ड्राइवर को पड़कर मड़ैया थाना को सौंप दिया। अब मेरे पति की मौत हो गई है तो हमें मुआवजा मिलना चाहिए। 

वहीँ लोगों ने सिकंदर मंडल की मौत के बाद लाश को लेकर मड़ैया महेशखूंट मुख्य मार्ग जाम कर दिया । जिससे सैकड़ो गाड़ियां घंटे जाम में फंसी रही। लोगों का आरोप है की मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने किस आधार पर ड्राइवर को छोड़ दिया। वहीँ मृतक सिकंदर मंडल की पत्नी ने मड़ैया थानाध्यक्ष को जो आवेदन दिया है उसमें अपने पति को धक्का मारने वाले के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीँ जाम में  मौजूद लोग बारंबार उग्र हो जा रहे थे। इस दौरान मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस पर आक्रोश व्यक्त करने के लिए एक बूढी औरत ने वर्दी पकड़ लिया और कहने लगी की सिकंदर को मारने वाला यही है। वही अन्य ग्रामीण भी लाठी  लेकर दौड़ते नजर आए। 

Diarch GO

मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने कहा कि हमने ड्राइवर को बेल पर छोड़ा है। आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने के प्रक्रिया अपनाई जा रही है। लेकिन लोग समझ नहीं रहे हैं और सड़क जाम कर बैठे हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट