LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पुत्र यशराज ने अलौली सुरक्षित सीट से किया नामांकन, कहा अलौली और घर की प्रतिष्ठा बचानी है.....

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पुत्र यशराज ने अलौली से नामांकन कर दिया है. जिसके बाद उन्होंने कहा की यह क्षेत्र और घर की प्रतिष्ठा बचाने की लडाई है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पुत्र यशरा
यशराज ने किया नामांकन - फोटो : ASHISH

KHAGARIA : जिले के अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पुत्र यशराज ने अपना नामांकन खगड़िया अनुमंडल कार्यालय में दाखिल किया। वे अपने पिता की पार्टी राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार है। नामांकन दाखिल करने जाते समय उन्होंने कहा कि यह अलौली की जनता की लड़ाई है। वे अलौली की प्रतिष्ठा की लड़ाई के लिए मैदान में उतरे हैं। इससे पहले वे खुली जिप में भारी समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। साथ में उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामबिलास पासवान के भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि अलौली विधानसभा से राजद ने एक बार फिर से रामवृक्ष सदा पर दूसरी बार विश्वास जताया है। साथ ही जदयू ने अपने पूर्व विधायक रामचंद्र सदा पर दाव खेला है।

नामांकन के दौरान यशराज ने क्या कहा

इस मौके पर उन्होंने कहा की यशराज ने कहा की लड़ाई हमारे साथ नहीं है लड़ाई हमारे पहचान की है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की है हमारे चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन की है। बात अलौली के जनता के प्रतिष्ठा की है। बात अलौली के जनता के मन की है। बात अलौली के जनता के दिल को जीतने की है। इस बार में चुनाव में इसलिए आया कि अपने अलौली की प्रतिष्ठा अपने घर की प्रतिष्ठा को बचाऊं। अलौली से जीत का समीकरण आपके पक्ष में क्या है? पूछने पर कहा की अलौली में कोई जात पात नहीं है। सभी जाति के लोग हमारे साथ हैं।  जब कभी स्वर्गीय रामविलास पासवान जी या फिर पशुपति पारस जी की इन लोगों ने कभी भी जाति पाति पर काम नहीं किया है जाति धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकार के साथ राजनीति की है।

Diarch GO

सभी सीट पर उम्मीदवार

जब पूछा गया की अभी आपकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन में नहीं है अब स्वतंत्र रूप से लड़ रहे हैं इसको कैसे देखते हैं। इसपर कहा की पार्टी ने हमें मौका दिया है हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस पासवान जी का विश्वास मेरे साथ है।  जैसे हमारे नेता ने आजाद किया है।  बिहार बदलाव का नारा के साथ मेरी पार्टी चल रही है।  243 सीट पर हमारी पार्टी दमखम के साथ उतरी है।   

लडाई किससे

सवाल आप की लड़ाई महागठबंधन से है या एनडीए से।  यशराज ने कहा की हमारी लड़ाई किसी भी व्यक्ति विशेष या पार्टी विशेष से नहीं है हमारी लड़ाई समाज में पहले और असामाजिक तत्व के लोगों से है। सवाल आप किन मुद्दों को लेकर चुनाव में आए हैं। यशराज ने कहा की हमारा चुनावी मुद्दा सामाजिक समरसता को बरकरार रखना होगा। जनता चाहती है जिसे हम चुनते हैं वह हमारा सेवक हो मैं इस पहलू को लेकर आगे बढ़ रहा हूं। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट