LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला की जान, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Bihar News: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से गई महिल
महिला की गयी जान - फोटो : AMIT

Khagaria : सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। इस बार लापरवाही का शिकार हुई है चौथम थाना क्षेत्र के मलपा निवासी 30 वर्षीय सरिता कुमारी, जिसकी सांप काटने के बाद सही इलाज न मिलने से मौत हो गई। बीती रात करीब 1 बजे सरिता को सांप ने काट लिया। पति उसे आनन-फानन में खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। लेकिन पीड़ित पति के अनुसार, डॉक्टर और नर्स ने ढाई घंटे तक मानने से इनकार कर दिया कि महिला को सांप ने काटा है।

परिजन बार-बार कहते रहे कि महिला के शरीर में ऐंठन हो रही है और वह खुद बता रही थी कि “काले रंग के सांप ने काटा है।” बावजूद इसके, जरूरी इंजेक्शन देने की जगह केवल स्लाइन चढ़ा दी गई। पति का आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आया। जब हालत गंभीर हो गई, तब उसे रेफर करने की तैयारी की गई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और सरिता की मौत हो गई।

Diarch GO

मृतका के भाई रंजीत शाह ने अस्पताल प्रशासन पर सीधी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी इमारत और इतनी सुविधाएं होने के बावजूद अगर सांप काटे मरीज को नहीं बचाया जा सकता तो यह गंभीर जांच का विषय है। पति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब उनका पालन-पोषण कौन करेगा? डॉक्टर और नर्स ने मेरी पत्नी की जान ले ली। अगर समय पर इलाज होता तो वह बच सकती थी।

खगड़िया सदर अस्पताल पहले भी अपनी लापरवाहियों को लेकर विवादों में रहा है। इस ताजा घटना ने एक बार फिर यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार