LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News:महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, देखने उमड़ पड़ी भीड़

Bihar News:सदर अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी का क्षण देखने को मिला, जब एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

birth of three children at once
एक साथ तीन बच्चों का जन्म- फोटो : reporter

Bihar News: शनिवार को खगड़िया सदर अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी का क्षण देखने को मिला, जब एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे लड़के हैं और उनका जन्म करीब 5 मिनट के अंतराल पर हुआ। इस सफल प्रसव से न केवल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, बल्कि अस्पताल की टीम को भी सिविल सर्जन ने बधाई दी है।

मोरकाही थाना अंतर्गत सोनमनकी निवासी संजीत मल्लिक की पत्नी रानी देवी को प्रसव पीड़ा के चलते सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. निहारिका नित्या, प्रसव प्रभारी उपासना कुमारी और जीएनएम सोनी कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने कुशलतापूर्वक प्रसव कराया।

प्रसव प्रभारी उपासना कुमारी ने बताया कि रानी देवी सुबह करीब 6 बजे अस्पताल पहुंची थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत प्रसव कक्ष में ले जाया गया, जहां उन्होंने तीनों लड़कों को जन्म दिया। तीनों नवजात बिल्कुल स्वस्थ हैं और प्रत्येक का वजन लगभग ढाई किलोग्राम बताया गया है।

यह भी पता चला है कि रानी देवी के पहले से ही पांच लड़के हैं, और इस बार लड़की की चाहत ने उन्हें एक बार फिर तीन लड़कों की मां बना दिया। एक साथ तीन बच्चों के कुशल प्रसव पर सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने पूरी टीम को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी है। यह घटना सदर अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमताओं और उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं का प्रमाण है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार