LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : साइबर अपराधियों का अनोखा कारनामा, महिला ने प्ले स्टोर से डाउनलोड किया एप और खाते से गायब हो गयी 1.65 लाख रुपए की राशि, पीड़िता ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

Bihar Crime News : बिजली रिचार्ज के नाम पर लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से 1.65 लाख रुपए गायब कर दिए. इस घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : साइबर अपराधियों का अनोखा कारनामा, महिला न
खाते से गायब किये रुपए - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बाबूचकला गांव निवासी सुबोध कुमार ठाकुर की 46 वर्षीय पत्नी रिंकू कुमारी को एक कॉल आया। कॉल करनेवाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और उसे  प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के लिए एक लिंक भेज दिया। जैसे ही महिला ने उस लिंक को टच किया। उस महिला के दो बैंक खाते से 165000 की राशि गायब हो गई। साइबर थाना खगड़िया में रिंकू देवी ने आवेदन देकर साइबर अपराधी के द्वारा 165000 राशि चुराने को लेकर अवगत कराया है।

दिए गए आवेदन में रिंकू देवी ने बताया है कि 9631044621 के नंबर से कॉल आया था और बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बिजली विभाग से है और उसने एक लिंक भेजा। स्टेप बाय स्टेप बताते हुए उसे प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उक्त व्यक्ति के कथन अनुसार उसने ₹500 के तीन रिचार्ज किया। लेकिन रिचार्ज करने के बाद उसे महिला के मोबाइल पर कोई भी मैसेज नहीं आया। 

महिला ने बताया कि प्ले स्टोर से उसने चोहो असिस्टेंट ऐप डाउनलोड किया था। जिसमें उसका उपभोक्ता संख्या दिख रहा था। उसी के अनुसार उसने प्रीपेड मीटर रिचार्ज किया था। महिला ने बताया कि जिसमें मोबाइल हैक हुआ ना फोन लग रहा था ना कोई ऐप काम कर रहा था।साइबर थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट