LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Vigilance Raid: कौन है मद्य निषेध विभाग के DSP अभय कुमार, सुबह से निगरानी की चल रही है छापेमारी, कभी नक्सलियों ने किया था अपहरण

Bihar Vigilance Raid: मद्य निषेध विभाग के डीएसपी अभय कुमार के दो ठिकानों पर निगरानी की रेड चल रही है। आइए जानते हैं कि डीएसपी अभय कुमार कौन थे और क्यों नक्सलियों ने इनका अपहरण किया था।

prohibition department DSP Abhay Kumar
prohibition department DSP Abhay Kumar- फोटो : reporter

Bihar Vigilance Raid: बिहार के खगड़िया शहर के कृष्णानगर इलाके में निगरानी विभाग ने मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार यादव के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है चित्रगुप्त नगर के कृष्णा नगर स्थित उनके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस छापेमारी के दौरान किसी को भी घर से बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं

पुलिस और निगरानी विभाग की टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हैं। अभी तक बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। निगरानी विभाग जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकता है। चुकी भारी संख्या में पुलिस ने अभय यादव को घेर रखा है किसी को अन्दर बाहर आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

कौन हैं अभय कुमार

गौरतलब हो कि, अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे। मुंगेर जिले के कजरा थाना में जब उनकी पोस्टिंग हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही नक्सलियों से किसी मसले को लेकर एक बार नक्सलियों के द्वारा इनका अपहरण भी कर लिया गया था। काफी प्रयासों के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था। फिलहाल, ये पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट