LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : ट्रेन पर चढ़कर रील्स बनाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आये 3 युवक, एक की स्थिति गंभीर

Bihar News : ट्रेन पर चढ़कर रील्स बनाने के दौरान हाईटेंशन तार

KHAGARIA : जिले के अलौली रेल खंड के बीच स्थित कमाथान रेलवे स्टेशन पर आज तीन लड़के रील बनाने के चक्कर में हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। झुलसे हुए तीन युवकों में एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है साथ ही दोनों का इलाज चल रहा है। बताते चलें की कमाथान रेलवे स्टेशन पर चार दिनों से एक मालगाड़ी लगी हुई थी। इस मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर तीनों लड़के रील बनाना शुरू कर दिए। 

ऐसे में ट्रेन के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें  तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। उन्हें आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी दो का सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज चल रहा है। उनके परिजनों ने बताया कि एक युवक जो वहां खड़ा था। उसने बताया है कि तीनों  युवक मालगाड़ी के ऊपर पर चढ़कर रील बना रहा था। ऐसे में वे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। ऐसा देखते हुए उनके दोस्त दौड़ पड़े और वह भी झुलस गए। जिसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसे खगड़िया  अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

Diarch GO

रील बनाने के चक्कर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने वाले लड़कों का नाम कृष्ण कुमार प्रियांशु कुमार और कृष्णा कुमार है। तीनों ही अलौली थाना क्षेत्र के इचरुआ गांव के निवासी हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट