LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News: जब डांट बनी जानलेवा, पिता के जगाने पर किशोर ने लगाई फांसी, गहरा सदमे में परिवार

Bihar News:पढ़ाई के लिए पिता की डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय एक किशोर ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली....

fatal teenager hanged himself after waking up his father
पिता की डांट बनी जानलेवा- फोटो : reporter

Bihar News: खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां पढ़ाई के लिए पिता की डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय एक किशोर ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

आज सुबह जब गांव के लोग पास के बगीचे में गए, तो उन्होंने एक पेड़ से किशोर को लटका देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत मड़ैया थाना को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रंगीला कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया.

Diarch GO

बताया जा रहा है कि मृतक रंगीला कुमार के पिता निरंजन यादव ने आज सुबह उसे पढ़ाई के लिए जगाया था. इसी बात से रंगीला नाराज हो गया और गुस्से में आकर उसने पास के ही बगीचे में जाकर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निरंजन यादव अक्सर अपने बेटे रंगीला को पढ़ाई के लिए डांटते थे. इसी बात से आहत होकर रंगीला ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

NSIT
Nsmch

यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि क्या माता-पिता को अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए डांटना नहीं चाहिए? यह दर्शाता है कि बच्चों पर पढ़ाई के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना कितना महत्वपूर्ण है.

मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट