LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - जनता का चुना गया जनप्रतिनिधि ही कानून को ठेंगा दिखाकर करता था शराब की तस्करी, पुलिस के रेड से पहले हुआ फरार, भाई गिरफ्तार

Bihar Crime - शराबबंदी के बाद भी वार्ड पार्षद पुलिस की आंखों में धूल झौंककर शराब की तस्करी में लिप्त था। आज जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची वह फरार हो गया।

Bihar Crime - जनता का चुना गया जनप्रतिनिधि ही कानून को ठेंगा
छापेमारी के दौरान पुलिस से उलझा पार्षद का भाई- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - मद्य निषेध उत्पाद विभाग ने मानसी थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के एकनियां गाँव के वार्ड पार्षद अमृत राज के घर से शराब बरामद किया गया जहां उत्पाद विभाग ने मौके वारदात से वार्ड पार्षद अमृत राज के भाई को गिरफ्तार कर लिया। जब की वार्ड पार्षद भागने में सफल रहा। तस्कर के घर से कोरेक्स एवं फ्रुटी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

उत्पाद विभाग ने बताया कि सुचना मिली थी कि वार्ड पार्षद के परिवार के द्वारा वर्षो से शराब कि तस्करी की जा थी है। जहां उत्पाद विभाग ने मंगलवार को वार्ड पार्षद के घर में छापेमारी की जहां घर से प्रतिबंध कोरेक्स सिरफ एवं विदेशी शराब बरामद किया।  उत्पाद विभाग ने बताया कि वार्ड नंबर -6 एकनियां गाँव निवासी नरेश यादव का पुत्र एवं वर्तमान वार्ड पार्षद का भाई अमृत राज का भाई नरेश यादव के पुत्र अमर यादव उर्फ जतिन यादव को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

इससे पूर्व भी शराब पकड़ने को लेकर मानसी पुलिस के साथ हाथापाई हुई थी। जिसमें आरोप था कि वार्ड पार्षद अमृत राज अपने शराब तस्कर भाई को जानबूझ कर भागने में सफल रहा। उस दौरान पुलिस मामले को दबा दिया था परन्तु मंगलवार को उत्पाद विभाग ने आखिरकार शराब सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट