LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR TEACHER NEWS - शिक्षक के रिटायमेंट पर गांव वालों की आंखे हुई नम, बैंड बाजे और डीजे के साथ जुलूस निकालकर दी स्कूल से यादगार विदाई

BIHAR TEACHER NEWS - स्कूल से प्रधानाध्यापक की रिटायरमेंट पर गांववालों ने उन्हें यादगार विदाई दी। ग्रामीणों ने इस दौरान किसी नेता की तरह जुलूस निकाला और बैंड बाजे के साथ नाचते हुए गांव से विदा किया।

BIHAR TEACHER NEWS - शिक्षक के रिटायमेंट पर गांव वालों की आं

KHAGARIA - जिले के पसराहा अंतर्गत मध्य विद्यालय झंझरा में पदस्थापित प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र प्रसाद को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल माला,शाॅल माला पहनाकर विद्यालय के शिक्षकों एवं अतिथियों के द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने कहा कि अपने कार्यालय में उन्होंने जिस तरह से बेहतर प्रदर्शन किया वह हमेशा अनुकरणीय है। सेवानिवृत प्रधानाध्यापकअमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुझे इस विद्यालय में सेवा देकर काफी प्रसन्नता महसूस होगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का जवाबदेही अमित कुमार को सौंप गया। 

इस विदाई समारोह की चर्चा पूरे खगरिया जिला में हो रही है। भला चर्चा ही क्यों ना हो क्योंकि सेवानिवृत शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद का जिस प्रकार विदाई समारोह मनाया गया कहीं ना कहीं आपको तस्वीर चौंका देगी एक नेता जिस प्रकार जुलूस निकालकर पूरे गांव वोट मांगने के लिए घूमता है तस्वीरों में कहीं ना कहीं आप शिक्षक के चेहरे में नेता देखेंगे।

जब मध्य विद्यालय झांझरा से विदाई समारोह का कार्यक्रम समाप्त हुआ तो एक खुली गाड़ी में अमरेंद्र प्रसाद खड़े हुए और पीछे-पीछे कई गाड़ियां आगे आगे डीजे के धुन पर नाचते लोग दिखे। शिक्षक समाज का दर्पण होता है और शिक्षक की पहचान उसकी सादगी होती है लेकिन बदलते दौर में जिस प्रकार शिक्षक में भी ग्लैमर दिखाना शुरू हुआ है कहीं ना कहीं इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गई है। 

लगातार शिक्षकों की विदाई में खबरें चर्चा का विषय बनी रहती हैं लेकिन चर्चाएं इस बात की होती है कि एक शिक्षक की विदाई होने पर विद्यार्थी रो रहे थे एक भावुक क्षण था लेकिन इस सबसे कुछ अलग ही अमरेंद्र प्रसाद की विदाई में देखने को मिल रहा है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार