LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स नहीं होने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट में की तालाबंदी

Bihar News : खगड़िया में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स नह

KHAGARIA : खगड़िया प्रखंड के रानी सकर पुरा पंचायत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र में युवा एवं ग्रामीणों ने सोमवार को शाम सात बजे से दस बजे रात तक तालाबंदी कर के रखा और जमकर नारेबाजी की।  वहीँ सिविल सर्जन और प्रभारी को ग्रामीणों ने कॉल करके बोला की अगर यही रवैया रहा तो वे आमरण अनशन करने पर विवश हो जायेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब कभी युवा एवं ग्रामीण अस्पताल में आते हैं तो ना कोई डॉक्टर मिलते हैं, ना कोई  नर्स मिलती है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

ग्रामीणों ने दिया आमरण अनशन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी मांगें नहीं सुनी गई हैं।

आक्रोश और प्रदर्शन

ग्रामीणों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने तालाबंदी और आमरण अनशन की चेतावनी देकर अपना विरोध जताया है। मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी सुशांत सौरभ ने बताया कि कल रात जो ड्यूटी में थे वो नर्स गायब थे। इसके विरुद्ध में  युवा एवं ग्रामीण के द्वारा तालाबंदी किया गया था। इसमें जो भी दोषी हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी और जो डॉक्टर नर्स गायब पकड़ में आएंगे। उनको सस्पेंड किया जाएगा। ग्रामीण ने  अस्पताल प्रभारी केआश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई है कि आगे से अस्पताल में स्वास्थ्य शिवाय बेहतर होगी। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल प्रभारी की बातों पर विश्वास करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। 

अस्पताल प्रभारी बोले

अस्पताल प्रभारी ने कहा है कि वह जल्द ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत दूर करने के लिए वे प्रतिवृद्धि और आगे से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं देंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासी विद्यासागर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमन पाठक, महेंद्र कुमार, नीतीश कुमार निराला, दीपक सिंह, मुरारी सिंह, दिग्विजय कुमार, सोनू यादव, गुड्डू मौसम, सरवन जोशी, सावन कुमार, विकास गुप्ता,  बिट्टू कुमार , समिति  प्रतिनिधि, संजय महतो, समिति प्रतिनिधि  रवीश पासवान, सरपंच प्रतिनिधि  कुंदन कुमार एवं दर्जन और ग्रामीण उपस्थित थे।  

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट