LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR SCHOOL NEWS - हाईस्कूल के नए भवन में हो रहे घटिया निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद कराया काम, ठेकेदार काम छोड़कर भागा

BIHAR SCHOOL NEWS - हाईस्कूल में बन रहे नए भवन में ठेकेदार द्वारा घटिया ईंट और सीमेंट के इस्तेमाल से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और काम बंद करा दिया। वहीं ग्रामीणों के गुस्से से डरकर ठेकेदार भी वहां से फरार हो गया।

BIHAR SCHOOL NEWS - हाईस्कूल के नए भवन में हो रहे घटिया निर्

KHAGARIA - विद्यालय भवन के निर्माण में संवेदक द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तत्काल निर्माण कार्य को बंद करवाया। इसके बाद संवेदक के कर्मी निर्माण स्थल से हट गए। वहीं ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार काम बंदकर वहां से भाग गया। वहीं स्कूल प्रिसिंपल ने भी माना है कि निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

 मामला जिले के खजरैठा पंचायत अंतर्गत मथुरापुर प्लस टू विद्यालय का है. वहां के ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि संवेदक द्वारा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सीमेंट आदि काफी कम मात्रा में डाला जा रहा है। इसके अलावा घटिया किस्म की ईंट एवं अन्य सामग्री को उपयोग में लाया जा रहा है हालांकि उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलदेव चौधरी भी कहते हैं कि संबंधित ठेकेदार द्वारा विद्यालय के भवन निर्माण में घटिया  एवं निर्धारित मापदंड के अनुसार सामग्री नहीं डाल  रहा है।

ग्रामीणों के सामने काम के लिए तैयार

 फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित है। इधर ग्रामीणों के रवैया से ठेकेदार एवं उसके कमी कार्यस्थल से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से उक्त भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। संवेदक के कर्मी अमित कुमार ने इन आरोपों को अनर्गल बताते हुए कहा कि ग्रामीण चाहे तो कार्य स्थल पर रहकर कार्य करवाएं उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट