LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : खगड़िया में निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार, दाखिल ख़ारिज के बदले एक लाख रूपये मांगी थी रिश्वत

Bihar News : भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में टीम ने राजस्व कर्मचारी को 20 हज़ार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मच
राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की मुहीम लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले से बुधवार की शाम बड़ी खबर आई है। अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

मामला परिवादी गुड्डू कुमार, निवासी मौजा अमौसी (अलौली) से जुड़ा है। उन्होंने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था, लेकिन सुरेन्द्र सिंह ने आवेदन रिजेक्ट कर दिया और काम कराने के एवज में पहले 1 लाख रुपए की मांग की। बाद में यह राशि घटते-घटते 20 हजार रुपए तय हुई।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए और बुधवार शाम करीब 5 बजे खगड़िया से छेमा जाने वाली सड़क पर बने हेलना पुल के पास जाल बिछाकर कर्मचारी को धर दबोचा। बताया जाता है कि रुपए लेते वक्त हड़बड़ी में कुछ नोट नीचे भी गिर गए, जिन्हें टीम ने मौके से बरामद किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई है। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट