LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

कमरे में फंदे से झूलता मिला वीडियोग्राफर का शव, प्रेम प्रसंग मे सुसाइड की जताई जा रही आशंका

कमरे में फंदे से झूलता मिला वीडियोग्राफर का शव, प्रेम प्रसंग
फांसी के फंदे से झूलता मिला वीडियोग्राफर का शव- फोटो : अमित कुमार

Khagaria : जिले के नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ला में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पेशे से वीडियोग्राफर 20 वर्षीय युवक विशाल कुमार ठाकुर ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विशाल स्थानीय स्तर पर वीडियो शूटिंग और एडिटिंग का काम करता था। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया है।


फोन पर युवती से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से ठीक पहले विशाल की मोबाइल फोन पर किसी युवती से बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। इसके कुछ ही देर बाद विशाल ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। मृतक अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।


स्थानीय लोगों में प्रेम प्रसंग की चर्चा, परिजनों में कोहराम

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय स्तर पर इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और फोन पर हुए विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, परिजनों के लिए यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनके घर के सबसे छोटे बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, यूडी केस दर्ज

सूचना मिलते ही खगड़िया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अनैचुरल डेथ (UD Case) दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।


कॉल डिटेल और मोबाइल जांच से खुलेगा आत्महत्या का राज

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि युवक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजहों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से साक्ष्य जुटाने में लगी है।


अमित की रिपोर्ट