LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : डायल 112 की टीम को वाहन चेकिंग करना पड़ा महंगा, पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड

Bihar News : डायल 112 की तैनाती आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए की गयी है. लेकिन इस पर तैनात टीम ने वाहन जांच शुरू कर दिया. जिसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया........पढ़िए आगे

Bihar News : डायल 112 की टीम को वाहन चेकिंग करना पड़ा महंगा,
दारोगा सस्पेंड - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना में डायल 112 में पदस्थापित अवर निरीक्षक चंदन कुमार झा के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक खगड़िया ने उसे सस्पेंड कर दिया है। दरअसल परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी निवासी अनुपम कुमार ने पुलिस अधीक्षक खगड़िया को एक आवेदन दिया था। जिस आवेदन में अवर निरीक्षक चंदन कुमार झा पर यह आरोप लगाया गया था की 30 अप्रैल को परबत्ता थाना अंतर्गत राका बगीचा के निकट शाम के 7:30 बजे उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर वाहन चेकिंग किया गया एवं अभद्र व्यवहार किया गया।

पुलिस अधीक्षक खगड़िया ने बताया की प्राप्त शिकायत के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया था। जिसमें डायल 112 रहता थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक चंदन कुमार झा,गृह रक्षक संजीव कुमार,गृह रक्षक ब्रह्मदेव कुमार एवं चालक राधा रमन सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चालक एवं अन्य ग्रामीण के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप से ही पाया गया है। जिससे पुलिस की छवि कहीं ना कहीं धूमिल होता प्रतीत होता है। इसी आलोक में कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा की 112 की टीम का कार्य वाहन चेकिंग नहीं है। उन्हें इमरजेंसी रिस्पांस देना होता है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया की इन दिनों 112 की टीम की बड़ी शिकायतें आ रही हैं। टीम द्वारा जमीनी विवाद सुलझाने लगते हैं। वाहन चेकिंग करने लगते हैं जो की बिल्कुल गलत है। इसी आधार पर चंदन कुमार झा को निलंबित किया गया है। पिछले कुछ महीना पहले भी पसराहा थाना  में भी कार्यरत अवर निरीक्षक पर पैसा लेने का वीडियो वायरल हो गया था।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट