LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : पैतृक गांव शहरबन्नी जाकर बड़ी माँ से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, चाचा पशुपति पारस पर किया जोरदार हमला, कहा-बात दूर तलक जाएगी...

Bihar Politics : पारिवारिक विवाद के बीच केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान आज आपने पैतृक गाँव खगड़िया जिले के शहरबन्नी पहुंचे. जहाँ उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस पर जमकर निशाना साधा....पढ़िए आगे

Bihar Politics : पैतृक गांव शहरबन्नी जाकर बड़ी माँ से मिले के
पैतृक गाँव पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : amit

KHAGARIA : स्वर्गीय रामविलास पासवान के घर में बंटवारे को लेकर लगातार चर्चाएं पूरे देश में चल रही हैं। पिछले दिनों स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने सीधा-सीधा आरोप पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर लगाया था। उन्होंने कहा था की मेरे कमरे में ताला मार दिया गया है। मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया है। अब सर से पानी ऊपर हो गया है। ऐसे में चिराग बाबू को शहरबनी आकर घर के बंटवारे को करना चाहिए। इसको लेकर सियासत गर्म सी हो गई थी। ऐसे में पशुपति पारस ने भी अपने तरफ से इसे चुनावी जुमला कहकर डाल दिया था। 

आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी खगड़िया के अपने पैतृक घर शहरबनी पहुंचे। उन्होंने सीधा-सीधा आरोप अपने चाचा पशुपति पारस पर लगाया। उन्होंने कहा की महत्वाकांक्षा धीरे-धीरे कहीं ना कहीं बढ़ती जा रही है। चिराग पासवान ने कहा की मेरे चाचा की आर्थिक महत्वाकांक्षा इस कदर बढ़ गई है की उन्होंने मेरी बड़ी मां को घर से बाहर निकाल दिया। मेरी मां के साथ इस प्रकार का किया गया व्यवहार मेरी मां को बीमार कर दिया। उसे पानी चढ़ाया गया। दवाइयां खानी पड़ी। अब वह इस प्रकार के सदमा को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा अगर मेरे चाचा और चाचा घर का बंटवारा चाहते हैं तो निश्चित रूप से वह कर सकते हैं। लेकिन जब बंटवारा होगा तो बात दूर तलक जाएगी। क्योंकि बहुत सारी ऐसी संपत्ति है जिसके बारे में चाचा जी ने हम लोगों को जानकारी में नहीं दी है। ऐसे में निश्चित रूप से बंटवारा के लिए अपील कर सकते हैं। लेकिन घर की बात घर तक रहे वह सड़क तक नहीं जानी चाहिए। उन्होंने पहले से ही हम लोगों को अलग-अलग रखा। मेरी पार्टी का नाम और निशान मिटाने का प्रयास किया। मुझे घर के अंदर घुसने नहीं दिया। मुझे सड़कों पर घंटे रखा गया। मेरे पिताजी के साथ अच्छा उन्होंने नहीं किया। ऐसे में अगर वह बंटवारा चाहते हैं तो मैं इसके लिए पहले ही कर सकता। वह पहल करें और बँटवारा कर ले।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट