LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की माँ ने की संपत्ति बंटवारे की लगाई गुहार, कहा देवरानियों ने घर से किया बेघर, एक कमरे में किया बंद

Bihar News : केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की माँ राजकुमारी देवी ने अपनी देवरानियों पर घर से बेघर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने चिराग से संपत्ति की बंटवारा करने का गुहार लगाया है. ...पढ़िए आगे

Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की माँ ने की संपत्
बेघर करने का आरोप - फोटो : AMIT

KHAGARIA : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी अर्थात चिराग पासवान की मां ने कहा की चिराग बाबू आईये और घर का बंटवारा कर दीजिए। क्योंकि मेरे हिस्से के घर में पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने ताला मार दिया है। राजकुमारी देवी ने बताया कि पहले खेत ले लिया। अब मेरे घर पर जो है ताला मार दिया गया है। इसको लेकर मुझे टेंशन हो गई और अब मेरी तबीयत खराब हो गई है। 

आपको बताते चले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दो शादी हुई है। जिसमें पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जो खगड़िया जिले के शहरबन्नी अर्थात रामविलास पासवान के पैतृक गांव में रहती है। उसे दो बेटी है। इसके बारे में राजकुमारी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा की हमें तो सिर्फ दो बेटी है। कोई सुख-दुख होता है तो उसे ही कहते हैं। बार-बार मेरी बेटियां कह रही थी कि तुम मेरे पास आ जाओ। वहां अकेले रहकर क्या करोगी। लेकिन मेरा मन नहीं माना। मुझे यही मन लगता है। इसीलिए मैं यही रहती हूं। आज जब मैं छत पर गई तो पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने मेरे कमरे में ताला मार दिया है। 

Diarch GO

स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने बातचीत में कहा कि चिराग बाबू आईये और अब पानी सर से ऊपर हो गया है। अब मुझे बटवारा चाहिए। मेरे हिस्से में जो है मुझे दे दीजिए। जिससे मुझे जीवन यापन में कोई परेशानी ना हो।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट