LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Khagaria Road Accident:अनियंत्रित ट्रक ने ले ली दो जिंदगियां, दंपती को ट्रक ने कुचला, गांव में पसरा मातम

Khagaria Road Accident:पति-पत्नी को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Khagaria Road Accident
अनियंत्रित ट्रक ने ले ली दो जिंदगियां- फोटो : Reporter

Khagaria Road Accident: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे झोपड़ी के बाहर खाट पर सो रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामोतार मुनि और उनकी पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते दोनों दंपती झोपड़ी के बाहर खाट पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे झोपड़ी और खाट पर चढ़ गया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही जान चली गई।

Diarch GO

इतना ही नहीं, झोपड़ी के पास बंधी हुईं 10 बकरियां भी ट्रक की चपेट में आ गईं और मौके पर ही मर गईं। हादसे से गांव में कोहराम मच गया है।

मृतक रामोतार मुनि के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियां विवाह योग्य हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अब परिवार पूरी तरह से उजड़ गया है और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर चिंता गहरा गई है।चौथम थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार