LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Accident News : खगड़िया में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : खगड़िया में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पढ़िए आगे

Bihar Accident News : खगड़िया में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक
युवक की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के चकप्रयाग गांव के एक युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गई। बताते चलें की युवक की पहचान अमित ठाकुर के रूप में हुई है जिसके पिता का नाम बाबूलाल ठाकुर है। अमित ठाकुर की उम्र 22 वर्ष है।  

परबत्ता थाना क्षेत्र के चकप्रयाग गांव के एक नाई जिसका नाम अमित ठाकुर था और गांव के ही बांध पर सैलून चलाया करता था। क्योंकि घर ठीक सड़क के बगल में है। जैसे ही अमित ठाकुर घर से बाहर निकला तेज रफ्तार से चली आ रही ट्रैक्टर ने उसे अपने आगोश में ले लिया और अमित ठाकुर का सर बुरी तरह फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया की ट्रैक्टर तो महेशखूंट का है लेकिन चकप्रयाग गांव के ही राजेश यादव के सैनिक ईट उद्योग के तहत उक्त ट्रैक्टर में  ईंट ढोया जाता है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रतिदिन ट्रैक्टर सड़क पर तेज रफ्तार से ही चलती है जिससे कि लोग डरे नजर आते हैं। आज हुए हादसे ने और डर बढ़ा दिया है। 

Diarch GO

मृतक अमित ठाकुर के पिता बाबूलाल ठाकुर ने सीधा आरोप ट्रैक्टर चलाने वाले को दिया है। वहीं ग्रामीण स्तर पर मेल मिलाप के लिए भी लोगों का प्रयास जारी है। मौके पर पहुंचे एस आई दीपक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और लाश को कब्जे में ले लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट