LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : खगड़िया में नदी में उपधारा में डूबने से दो सगी बहनों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में नदी में उपधारा में डूबने से दो सगी ब

KHAGARIA : जिले के गोगरी अनुमंडल के बिन टोली में नदी की उप धारा में पशु का चारा लेकर लौट रही दो सगी बहनों की नाव हादसा में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की 10 व्यक्ति नाव पर सवार थे। सभी अपने-अपने पशुओं का चारा लेकर नदी के उपाधारा के उस पार दियारा से लेकर आ रहे थे। नाव के छोटा होने के कारण और पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव डूबने लगा। जिसमें चार लोग नदी की उपधारा में गिर गए। जिसमें से दो लोग  तैरकर कर नदी से बाहर निकल गए और दो लड़की की उप धारा में डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक युवती की पहचान बीन टोली निवासी देवेंद्र तांती की पुत्री संजना कुमारी जिसकी उम्र 18 वर्ष और दूसरी बेटी पीहू कुमारी जिसकी उम्र 8 वर्ष के रूप में की गई।

सुबह ही पशुओं के चारा के लिए दोनों बहन 8-10 लोगों के साथ डेंगी नाव पर सवार होकर उप धारा के उसे पार गई थी। जैसे ही नाव पर सवार होकर लौटने लगी। भारी बारिश होने लगी। बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाओं ने नाव को असंतुलित कर  दिया। ऐसे में नाव के असंतुलित होने से चार लोग नाव से सीधे पानी में गिर गए। जिसमें दो लोगों को तैरने आता था जो तैर कर बाहर निकल गए और इन दो बहनों को तैरना नहीं आता था। जिससे नदी में डूब गई। नदी किनारे लोगों ने डूबते लोगों को देखा तो हल्ला किया। जिसे काफी लोग घाट पर जमा हो गए। कुछ लोगों ने स्थानीय गोताखोर को बुलाया। तब तक काफी विलंब हो  चुका था। लोगों ने दोनों सगी बहनो  को नदी से बाहर निकाला और आनन फानन में दोनों युवती को रेफरल अस्पताल गोगरी लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। 

मामले को लेकर पिता देवेंद्र तांती ने कहा की मेरी दोनों बेटी जिसका नाम संजना कुमारी और पीहू कुमारी है। पशु का चारा लेने के लिए नदी के उस पार गई थी। जब से गंगा नदी का जलस्तर में वृद्धि हुई है। पशु के चारा के लिए काफी परेशानी होती है। पानी घटने से कुछ घास उपधारा के उस पार बचा था। जहां दोनों बहने घास लाने गई थी और साथ में 7 से 8 लोग और थे। दुर्भाग्य बस नाव के डूबने से मेरी दोनों बेटी की मौत हो गई है।

वहीँ प्रत्यक्षदर्शी राजकिशोर तांती ने कहा की 7 से 8 लोग नाव पर सवार थे। जिसमें चार लोग नाव से नीचे नदी में गिरे थे। जिसमें दो लोग तैरकर बाहर निकल गए और यह दोनों बहने नदी में डूब गई। जिससे इन दोनों की मौत हो गई। गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट