LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Train news : खगड़िया अलौली रेलखंड पर 26 वर्षों बाद शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन, 24 अप्रैल को पीएम मोदी ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी

Train news : खगड़िया अलौली रेलखंड पर 26 वर्षों बाद  शुरू होगा

KHAGARIA : जिले  के अलौली से खगड़िया के बीच रेलखंड पर 24 अप्रैल से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन की शुरुआत हो जाएगी। बताते चले 1998 में उस समय के तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान ने 162 करोड़ की लागत से कुशेश्वर रेल परियोजना की शुरुआत की थी। जिसमें 44 किलोमीटर पर रेलखंड बिछाई गई थे। जिसके तहत खगड़िया से अलौली के बीच 18.5 किलोमीटर रेल खंड का भी विस्तार किया गया था।

कुशेश्वर रेल परियोजना के अंतर्गत सात रेलवे स्टेशन का भी निर्माण कराए जाने की बात थी। जिसमें पांच रेलवे स्टेशन खगड़िया जिले में एक दरभंगा में और एक समस्तीपुर में। जबकि अब तक खगड़िया से अलौली तक 18.7 किलोमीटर पर ही स्टेशन और रेलखंड का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। पिछले वर्ष से ही अलौली  खगड़िया के बीच मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है। लेकिन लगातार लोगों की मांग हो रही थी की आखिरकार अलौली से खगड़िया के बीच पैसेंजर ट्रेन का परिचालन कब होगा। 

Diarch GO

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल से अलोली से खगड़िया के बीच पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। राजेश वर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में हमने कई बार सदन में आवाज उठाई थी और रेल मंत्री से भी हमने भेंट की थी। जिसको लेकर अब जाकर पैसेंजर ट्रेन के मामले में हरी झंडी मिल गई है। राजेश वर्मा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में 24 अप्रैल को हम लोग हरी झंडी दिखाकर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया की खगड़िया और हसनपुर के लोगों को सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन के ठहराव की शुरुआत भी 24 अप्रैल से की जाएगी।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट