LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार मे दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश के किसी न किसी जिले से सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आम बात हो गई है। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है। जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई......

खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने जोरद
सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत- फोटो : अमित कुमार

Khagaria : जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया–इचरुआ पथ पर चातर गांव के समीप रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी और भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान दो की हुई मौत

मृतकों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के रौन पंचायत निवासी मो. समद आलम (22 वर्ष) और तिलक नगर मुसहरी निवासी राजा सदा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, समद आलम का भाई मो. एहसान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समद और एहसान घरेलू सामान खरीदने खगड़िया जा रहे थे, जबकि राजा सदा अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


Diarch GO

आधे घंटे तक सड़क किनारे तड़पते रहे घायलराहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े और करीब आधे घंटे तक मदद के इंतज़ार में पड़े रहे। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया, जहाँ दो युवकों ने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजाजांच में जुटी अलौली पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने बेहतर एम्बुलेंस सेवा और सड़क सुरक्षा की मांग की है।

NSIT
Nsmch


अमित की रिपोर्ट