LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Road Accident : होमगार्ड जवानों से भरी बस और बाइक के बीच हुई टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : खगड़िया में होमगार्ड जवानों से भरी बस ने पलटी मार दी. जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गयी....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : होमगार्ड जवानों से भरी बस और बाइक के ब
बस ने मारी पलटी - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के  एनएच-31 फोरलेन पर पंसल्ला ढाला के पास आज 54 होमगार्ड से बड़ी बस और एक बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके बेटे घटना के शिकार हो गए। जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई पति और बेटा घायल हो गया। बताते चले हुए सड़क हादसे में खगड़िया जिले के सोंडीहा निवासी रणवीर कुमार यादव की पत्नी की मौत हो गई, जबकि रणवीर यादव और उनका 10 वर्षीय पुत्र विधायक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडीहा वार्ड संख्या 15 निवासी सत्यनारायण यादव के छोटे पुत्र रणवीर यादव अपनी पत्नी रोशनी कुमारी (35) और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से बेगूसराय डॉक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान पंसल्ला ढाला के समीप पुलिस वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में रणवीर यादव की पत्नी रोशनी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणवीर यादव और उनका पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गए।

Diarch GO

सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी रणवीर यादव के बड़े भाई कुंदन कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।

इधर बस में सुरक्षित बचे होमगार्ड जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम लोग 54 होमगार्ड बस पर सवार होकर बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय की ओर जा रहे थे। अचानक ही एकाएक बाइक बीचो बीच सड़क पर आ गई। इसे बचाने के चक्कर में बस सीधे गड्ढे में चली गई। दुर्भाग्य बस उस बाइक पर सवार महिला भी बस के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हमारे साथ के 54 जवानों में 20 जवान घायल हो गए। इसमें चार की स्थिति नाजुक है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट