LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : पति और बच्चे को छोड़कर पत्नी आशिक के साथ हुई फरार, पीड़ित पति लगा रहा न्याय की गुहार

Bihar News : दो बच्चों और पति को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इस घटना के बाद पीड़ित पति दर दर की ठोकरें खा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : पति और बच्चे को छोड़कर पत्नी आशिक के साथ हुई फर
प्रेमी के साथ महिला फरार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के कन्हैयाचक गांव के एक 26 वर्षीय युवक की पत्नी अपने बच्चे और पति को छोड़कर घर में मौजूद सारे बहुमूल्य जेवरों एवं रुपए को लेकर फरार हो गई। पति अपने सगे संबंधियों सहित अन्य जगहों पर पत्नी की तलाश कर रहा है। तलाश करते हुए जब पत्नी मिली तो वह अपने आशिक के घर में मिली। ऐसे में पति के द्वारा आग्रह करने पर भी पत्नी ने पति को दुत्कार कर भगा दिया। 

दरअसल कन्हैयाचक गांव के अमोल यादव जिसकी उम्र 26 वर्ष है दो बच्चे का पिता है। मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता है। जब वहां मजदूरी करने दूसरे जगह गया हुआ था। ऐसे में उसकी पत्नी घर से रुपया और जेवर लेकर फरार हो गई। जब इस बात की सूचना अमोल यादव को मिली तो अपनी पत्नी को खोजने लगा। लगातार दो-तीन दिन तक खोजने के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं चल पाया। तब एक दिन सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अपने पत्नी के आशिक के बारे में पता चला। जिसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के तहत हुई थी।

Diarch GO

बताया जाता है की आशिक गिरधारी यादव की उम्र मात्र 21 वर्ष है जो भागलपुर जिले के भदोरिया निवासी हैं। जब पति अमोल यादव उनके घर पहुंचता है तो गिरधारी यादव और उसकी भागी पत्नी कोमल देवी दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे किसी तरह एक बच्चे को लेकर अमोल यादव भाग खड़ा हुआ। अब अमोल यादव ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी और उसके द्वारा लेकर भागे गए जेवर और रुपया मुझे किसी तरह मिल जाए। पति की मजबूरी देखिए बच्चों को रखने के लिए अब भी वह पत्नी को रखने को तैयार है। वह कह रहा है जो हो गया मैं उसे भूलने के लिए तैयार हूं। लेकिन वह अगर सीधे-सीधे आ जाती है तो मैं उसे अच्छी तरह ही रखूंगा। अब पति अमोल यादव और उसकी सास दोनों मिलकर पत्नी को बुलाने के लिए थाने में नजर आए। अमोल यादव की सास ने बताया कि मेरी बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के तहत ही गिरधारी यादव से हुई है जो बिल्कुल ही गलत है। मैं अपने दामाद के पक्ष में ही हूं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट