LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Independence Day: बाढ़ में भी शिक्षकों ने बढ़ाया तिरंगे का मान, कहीं नाव पर चढ़कर तो कहीं पानी में उतर कर फहराया तिरंगा, देखिए तस्वीर

Independence Day:15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सुबह बाढ़ प्रभावित इलाकों में नज़ारा बिल्कुल अलग था, यहां शिक्षक कहीं नाव पर तो कहीं पानी में घुसकर झंडा फहराया...

teachers spirit remained strong even in the flood
बाढ़ में भी शिक्षकों ने बढ़ाया तिरंगे का मान- फोटो : reporter

Independence Day:चारों तरफ पानी ही पानी, स्कूलों के रास्ते डूबे हुए और कई भवन पूरी तरह जलमग्न। जिला प्रशासन ने हाल ही में आदेश जारी कर 65 विद्यालयों को 20 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया था, क्योंकि या तो रास्ते में पानी था या फिर विद्यालय परिसर में। लेकिन 15 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस की सुबह बाढ़ प्रभावित इलाकों में नज़ारा बिल्कुल अलग था। देशभक्ति के रंग ने पानी की लहरों को भी चुनौती दे दी।

खगड़िया इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। सुबह से ही कई विद्यालयों में चहल-पहल दिखी। खगड़िया के नयागांव गोढ़ियासी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारों तरफ से नदियों से घिरा हुआ है। वहां शिक्षक नाव का इंतज़ाम करके पहुंचे। चार-पांच शिक्षक नाव पर सवार होकर विद्यालय पहुंचे और शान से तिरंगा फहराया। यही नहीं, मध्य विद्यालय विष्णुपुर के शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। विद्यालय के पूरे परिसर में पानी जमा था, लेकिन उन्होंने पानी में उतरकर तिरंगे को सलामी दी।

उत्तर माध्यमिक विद्यालय माधवपुर का दृश्य भी देशभक्ति से लबरेज़ रहा। यहां भी शिक्षक पानी में उतरकर झंडा फहराने पहुंचे। राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे के सम्मान ने बाढ़ के बीच भी माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।

NSIT
Nsmch

विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार ने कहा, “हमारे देश के जवान सरहद पर शहादत के लिए तैयार रहते हैं, तो हम अपने तिरंगे के लिए पानी में क्यों नहीं उतर सकते? आज हमने गर्व से नाव पर चढ़कर और पानी में उतरकर झंडा फहराया और राष्ट्रगान को ऊंची आवाज़ में गाया।”

बाढ़ के संकट के बीच यह नज़ारे सिर्फ खगड़िया ही नहीं, पूरे बिहार के लिए प्रेरणा बन गए। पानी की लहरों के बीच लहराता तिरंगा इस बात का ऐलान कर रहा था देशभक्ति के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

रिपोर्ट- अमित कुमार