LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Road Accident : पत्नी को खोजने निकले पति की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : आपसी विवाद में घर छोड़कर निकली पत्नी को खोजने गए पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : पत्नी को खोजने निकले पति की सड़क हादसे
सड़क हादसे में पति की गयी जान - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया के महेशखूंट चौक पर एक 67 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल व्यक्ति बाइक से मदारपुर अपनी गुस्सा कर घर छोड़कर गायब हुई पत्नी को ढूंढने जा रहा था। इसी बीच महेशखूंट चौक पर एक टैंकर की चपेट में आ गया। जिससे व्यक्ति को काफी चोटें आई और सदर अस्पताल जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। 

पत्नी से हुई बहस

दरअसल मृतक जवाहर ठाकुर जिनकी उम्र 67 वर्ष बताई जा रही है। जिनका घर महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकड़ैल पंचायत का लेवा गांव है। बीते 16 अगस्त को घरेलू विवाद के कारण जवाहर ठाकुर की उनकी पत्नी से बहस हो गई। जिसमें जवाहर ठाकुर की पत्नी गुस्से में आ गई और घर जाकर सो गई। लेकिन जब परिवार वाले सुबह जगे तो उन्होंने  ठाकुर की पत्नी को गायब पाया। बीते 16 अगस्त से लगातार जवाहर ठाकुर उनके पुत्र एवं उनके परिजन द्वारा गायब महिला को खोजने का प्रयास चल रहा था। इसी सिलसिले में आज जवाहर ठाकुर अपनी बेटी के यहां पकरैल पंचायत के लेवा गांव से मदारपुर जा रहे थे और महेशखूंट चौक से कुछ दूरी पर एक टैंकर की चपेट में आ गए। उनकी बाइक गिर गई। आनन-फानन  में वहां मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल खगड़िया  लाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक जवाहर ठाकुर के चार पुत्र है। जिसमें एक दिल्ली में कमाता है और दूसरा तीसरा भागलपुर और बेगूसराय में अपनी खोई हुई मां को ढूंढ रहा है। साथ में एक पुत्र शिशुपाल था जो सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचा हुआ था। 

Diarch GO

मृतक के पुत्र शिशुपाल कुमार ने क्या कहा

पुत्र शिशुपाल कुमार ने बताया मां और पिताजी में 15 तारीख को ही थोड़ी कहा सुनी हुई थी। जिसको लेकर मां गुस्सा गई थी। और मेरे पास आकर सो गई थी। लेकिन सुबह लापता हो गई। जिसे हम लोग लगातार जहां तहां ढूंढ रहे हैं। 

मृतक का भांजा रवि कुमार ने क्या कहा

रवि कुमार ने कहा की 16 अगस्त से ही लगातार हम लोग अपनी चाची को ढूंढ रहे हैं और मेरे चाचा भी डर-डर जाकर चाचा का पता लग रहे थे। लेकिन कहीं भी कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था और आज चाचा जी की ही मौत हो गयी। महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि हम बाहर हैं। इस घटना के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट