LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Vidhanasabha Chunav 2025 : राज्य में नहीं लग सकते बड़े उद्योग, अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, कहा-क्यों आते हैं बिहार

Bihar Vidhanasabha Chunav 2025 : बिहार में उद्योग नहीं लग सकते. अमित शाह के इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है. कहा की वे वोट मांगने बिहार क्यों आते हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Vidhanasabha Chunav 2025 : राज्य में नहीं लग सकते बड़े
अमित शाह पर पलटवार - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : खगड़िया के गोगरी पहुंचे तेजस्वी यादव ने आज वहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। परबत्ता विधानसभा के राजद उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार के लिए लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा की संजीव कुमार एक ऐसे इंसान है जिन्होंने परबत्ता के स्वाभिमान को झुकना नहीं दिया है। जिन्होंने विधानसभा में लगातार सरकार के विरोध में भी जाकर परबत्ता विधानसभा के विकास की बात की है। इसलिए मैंने, लालू जी ने, राहुल गांधी ने संजीव कुमार को टिकट दिया है। अब आपकी जिम्मेदारी है इन्हें भारी वोट देकर जीत दिलाएं। 

तेजस्वी यादव ने कहा की हमें बिहार को नया बिहार बनाना है। भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना है जिसमें आपकी भागीदारी बहुत अनिवार्य है। अमित शाह पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा मैं अमित शाह का भाषण सुन रहा था। उन्होंने कहा की बिहार में उद्योग नहीं लग सकता। क्योंकि वहां पर जमीन नहीं है। जब उद्योग विहार में नहीं लग सकता तो वोट मांगने बिहार क्यों आते हैं। 

परबत्ता विधानसभा के साथ-साथ अलौली विधानसभा में भी राजद उम्मीदवार रामवृक्ष सदा के लिए तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की। अगर आपको नया बिहार बनाना है तो खगड़िया के चारों विधानसभा में आपको महागठबंधन के उम्मीदवार जीतने होंगे। तभी एक नया बिहार बन सकता है भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बन सकता है। 

गोगरी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुकेश साहनी ने कहा नीतीश कुमार की उम्र अधिक हो गई है जिससे उनका व्यवहार अनुकूल नहीं है। जिस राज्य का राजा ही बीमार हो। उसकी स्थिति ठीक नहीं हो। भला उसे राज्य में सब कुछ ठीक कैसे चल सकता है। मैं नीतीश कुमार पर कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं किसी के साथ भी हो सकता है। उनकी जितनी उम्र है निश्चित रूप से और अस्वस्थ हो गए हैं। मैं भी जब उस उम्र में जाऊंगा तो मेरी भी स्थिति वही होगी। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।  

NSIT
Nsmch


खगड़िया से अमित की रिपोर्ट