LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जदयू विधायक संजीव कुमार के पिता और पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज खगड़िया पहुंचे. जहाँ उन्होंने जदयू विधायक संजीव कुमार के पिता और पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी........पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जदयू
तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि- फोटो : social media

KHAGARIA :  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जिले के परबत्ता पहुंचे। पिछले दिनों परबत्ता के जानकीचक में 60 वर्षीय बाबूलाल यादव की सात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  जिसको लेकर शोक संतृप्त परिवार से मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे थे। पीड़ित परिवार से मिलकर मामले को तेजस्वी यादव ने सुना और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई होगी ऐसी सांत्वना दिया।तेजस्वी यादव ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि जिस प्रकार बिहार में आपराधिक गतिविधि बढ़ी है जो लोग कहते थे कि लालू यादव के समय में जंगल राज हुआ करता था। अब उनको देखना चाहिए कि आज का जंगल राज  कितना भयावह है। 

कहा की खास करके खगड़िया में जिस प्रकार स्थिति खराब हुई है। अपराधी गतिविधि बढ़ी है कहीं ना कहीं चिंताजनक स्थिति है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने खगड़िया के पुलिस कप्तान से बात की है। अब तक में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खगड़िया के पुलिस कप्तान खुद इस घटना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का मैं प्रयास करूंगा।

Diarch GO

वहीँ बाबूलाल यादव के शोक संतृप्त परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी यादव पूर्व परिवहन मंत्री दिवंगत रामानंद प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने परबत्ता उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर परबत्ता के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने उनका स्वागत किया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर आज सुबह से ही परबत्ता में प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिख रहा था। हजारों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए प्रशासन के भी पसीने छूटते नजर आए।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट