LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : खगड़िया में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में गंगा नदी की उपधारा में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. गोताखोरों की मदद से शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से
किशोरी की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी घाट पर गंगा की उप धारा में नहाने के क्रम में एक 12 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतक अंकेश ठाकुर की पुत्री ज्योति कुमारी अपने अन्य चचेरे भाई बहनों के साथ गंगा नहाने चली गई और वहां पर पैर फिसल गया। जिससे ज्योति गहरे पानी में चली गई। साथ नहाने आए बच्चों ने जब हंगामा किया तो कुछ लोग उसे बचाने के लिए आए। लेकिन तब तक ज्योति आंखों से ओझल हो गई और वह गहरे पानी में समा गई। 

घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दी गई। इसके बाद प्रखंड के प्रशिक्षित गोताखोर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला गया। मौके पर मौजूद एस आई अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घाट पर पहुंचे ज्योति के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। जानकारी के मुताबिक अगवानी घाट पर इन दोनों डूबने की घटना बढ़ गई है। 

Diarch GO

लोगों का कहना है कि कई जगह खतरनाक घाट है। उन घाटों को चिन्हित करते हुए स्थाई तौर पर बेरिकेडिंग किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा घाट पर आपदा बाल की एक टुकड़ी को तैनात करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। लोगों का कहना है की अगवानी घाट पर रोजाना दूरदराज एवं कई दूसरे जिलों से गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन उचित कदम उठाए।                 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                              

NSIT
Nsmch