LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar School News: शिक्षिका ने कायम की मिसाल,रामविलास पासवान के इलाके के गांव अलौली के स्कूल की बदल दी तस्वीर

सरकार ने विद्यालयों में ठंड की छुट्टी दी थी लेकिन शिक्षकों को उपस्थित रहना था। छुट्टी का सदुपयोग करते हुए शिक्षिका अमृता प्रीतम ने स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग करना शुरू किया। आज उनकी कलाकृति से विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लग गया है।

Bihar School News:
शिक्षिका ने कायम की मिसाल- फोटो : Reporter

Bihar School News: बिहार सरकार द्वारा विद्यालयों में ठंड की छुट्टी घोषित की गई थी। इस दौरान जहां बच्चों को स्कूल आने की छूट थी, वहीं शिक्षकों को उपस्थित रहना अनिवार्य था। इसी अवसर का लाभ उठाते हुए अलौली के शहरबन्नी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बेलाही में कार्यरत शिक्षिका अमृता प्रीतम ने विद्यालय की दीवारों को अपने हुनर से सजा दिया।

अमृता प्रीतम ने अपने हाथों से बिहार का नक्शा, स्वच्छता अभियान, ट्रैफिक सिग्नल, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जल चक्र और तिरंगे जैसे विषयों पर सुंदर-सुंदर चित्र बनाए। उन्होंने विद्यालय को एक नया रूप दिया, जिससे पूरा इलाका हैरान रह गया।

Diarch GO

शहरबन्नी पंचायत के लोग विद्यालय की बदली हुई तस्वीर देखकर शिक्षिका अमृता प्रीतम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। अमृता प्रीतम ने अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए विद्यालय को एक आकर्षक रूप दिया है।

कौन हैं अमृता प्रीतम?

अमृता प्रीतम परबत्ता प्रखंड के झांझरा की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में बिहार सरकार में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं। बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका तबादला अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही में हुआ।

NSIT
Nsmch

प्रधानाध्यापक की प्रशंसा

मध्य विद्यालय बेलाही के प्रधानाध्यापक साधु शरण ने बताया कि अमृता प्रीतम के आने के बाद से विद्यालय की पूरी तस्वीर बदल गई है। वे न केवल एक अच्छी शिक्षिका हैं बल्कि एक कुशल कलाकार भी हैं। बच्चों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है।