LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Success Story:दरोगा की वर्दी छोड़ी, शिक्षिका बनीं और अब RDO, रागिनी कुमारी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Success Story:खगड़िया जिले की बेटी रागिनी कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास के दम पर एक ऐसी सफलता हासिल की है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Success Story:दरोगा की वर्दी छोड़ी, शिक्षिका बनीं और अब RDO,
रागिनी कुमारी ने रचा सफलता का नया इतिहास- फोटो : reporter

Success Story:खगड़िया जिले की बेटी रागिनी कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास के दम पर एक ऐसी सफलता हासिल की है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से मायके सलारपुर और ससुराल लगार में खुशी और गर्व का माहौल है।

रागिनी कुमारी शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय, सलारपुर से मैट्रिक, एसएम कॉलेज भागलपुर से इंटरमीडिएट तथा पटना से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा के प्रति उनकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इतिहास और भूगोल दोनों विषयों में नेट (NET) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

Diarch GO

कड़ी मेहनत के बल पर रागिनी ने सबसे पहले दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) की नौकरी हासिल की। लेकिन उनका सपना केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवा में उच्च पद तक पहुंचना था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दरोगा की नौकरी छोड़ दी और बीपीएससी शिक्षिका परीक्षा उत्तीर्ण कर +2 विद्यालय में शिक्षिका के रूप में योगदान देना शुरू किया।

शिक्षिका की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। नौकरी, परिवार और पढ़ाई के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। आखिरकार वर्षों की मेहनत रंग लाई और 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर वह ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर चयनित हो गईं।

NSIT
Nsmch

रागिनी कुमारी की सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, आत्मविश्वास मजबूत हो और मेहनत निरंतर जारी रहे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्ट- अमित कुमार