LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का छात्रों ने किया पिंडदान, पुरोहित ने कराया मुंडन संस्कार, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया के छात्रों ने पिंडदान किया. वहीँ पुरोहित से मुंडन संस्कार भी कराया. जानिए क्या है पूरा मामला......

Bihar News : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का छात्रों ने कि
कुलपति का पिंडदान - फोटो : AMIT

KHAGARIA : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। हालाँकि कई छात्रों की आज तबियत बिगड़ गई। अनशनकारी छात्रों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार का पिंडदान कोशी कॉलेज परिसर में किया गया। अनशनकारी छात्र अमन पाठक एवं छात्र नेता रोशन कुमार ने मुंडन संस्कार कर पुरोहित पप्पू पांडे द्वारा पिंडदान कार्यक्रम पूर्ण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री आयुषी गुप्ता ने कहा कि कोशी कॉलेज के छात्रों की मांग जायज है। कुलपति को इनके मांगों पर संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का रवैया छात्रों के हित में नहीं है। कहा की कुलपति जब स्नातकोतर की पढ़ाई शुरू कराने में सक्षम नहीं है तो उन्हें अपने पद से त्याग देना चाहिए। 

उधर सिंडिकेट सदस्य भारत सिंह जोशी ने कहा कि कोसी कालेज सहित सभी जिला मुख्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरुआत हो। इसके लिए हम पूर्व से ही संघर्षरत है। भारत सिंह जोशी ने कहा कि अगर आज शाम तक हम लोग का मांग पूरा नहीं होता है तो कल से मैं भारत सिंह जोशी सिंडिकेट सदस्य मुंगेर विश्वविद्यालय  अनिश्चितकालीन आवरण  अनशन पर बैठूंगा ।

समर्थन में जिला संयोजक नीतीश पासवान, कृष्णकांत पोद्दार, पप्पू पांडे, नलिन सिंह , आनंद कुमार , रोशन कुमार, रोशन राणा प्रताप, सनोज शर्मा, आनंद रही ,अनुज कुमार, प्रिंस कुमार,मिलन कुमार ,अनुज कुमार,अंकित राज ,राहुल कुमार, आशीष कुमार , आदित्य राज , साजन कुमार, शिवम कुमार , प्रिंस कुमार, निलेश कुमार इत्यादि दर्जन  छात्र एवं छात्र उपस्थित थे। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट