LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - ससुराल आए दामाद की हत्या, साली के देवर ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime - ससुुराल आए दामाद की साली के देवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था।

Bihar Crime - ससुराल आए दामाद की हत्या, साली के देवर ने मारी
ससुराल में दामाद की हत्या- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हत्याओं का दौर चल रहा है पिछले दिनों परबत्ता के जानकीचक में पशुपालक की हत्या का मामला हो या फिर अलौली में पशुपालक की हत्या का मामला लगातार अपराधी ग्राफ जिले में बढ़ता नजर आ रहा है। लगातार हो रही हत्याओं की कड़ी में एक कड़ी और जुड़ गया जिसमें जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव में एक ससुराल आए दामाद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 दरअसल जिस दामाद की हत्या हुई है उसका नाम सुरेंद्र यादव है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव अपने ससुराल अमनी आया हुआ था जिसमें उसके साढ़ू के भाई से कुछ कहा सुनी हो गई थी और इसी सिलसिले में बातें आगे बढ़ गई और मारधाड़ पर उतर आए और उसके साढ़ू के छोटे भाई  मानस यादव ने सुरेंद्र यादव को गोली मार दी।

 परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे हालत गंभीर होने के कारण बेगूसराय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि किन बातों को लेकर सुरेंद्र यादव की हत्या की गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मानसी थाना की पुलिस जांच में जुट गई है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार सुरेंद्र यादव की हत्या का क्या कारण था। मृतक सुरेंद्र यादव का घर जिला अंतर्गत गंगौर सहायक थाना क्षेत्र का महुआ टोला  लक्ष्मीपुर बताया जा रहा है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट