LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

मजदुर पिता और नाबालिक बेटे की आईफोन की जिद्द में जिदगी ख़त्म

बिहार के खगड़िया का निखिल घर में आईफोन खरीदने की पिछले कुछ दिनों से जिद कर रहा था, घर की माली हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था

मजदुर पिता और नाबालिक बेटे की आईफोन की जिद्द में जिदगी ख़त्म
मजदुर पिता और नाबालिक बेटे की आईफोन की जिद्द में जिदगी ख़त्म- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के खगड़िया जिले से एक हृदयविदारक खबर मिल रही है.दरअसल एक नाबालिक द्वारा महंगे मोबाइल खरीद ने की जिद्द जब मजबूर पिता पूरा नहीं कर पाया तो उसने मौत को गले लगा लिया और परिजनों को रोत बिलखता छोड़ गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्या हुआ जो किशोर ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया.

मोबाइल बनी मौत की वजह 

किशोर द्वारा खुद की जिंदगी ख़त्म होने की घटना के बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है, और पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने बताया कि यह मामला मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है. मृतक 16 वर्षीय किशोर की पहचान निखिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि निखिल कुमार ने अपने पिता से आईफोन न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली. निखिल, जो स्थानीय वार्ड 3 का निवासी था, अपने पिता पंकज कुमार सिंह के साथ रहता था, जो मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं.निखिल पिछले कुछ दिनों से आईफोन खरीदने की जिद कर रहा था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे फोन खरीदने से मना कर दिया गया.

मजबूर पिता के इनकार से नाराज होकर निखिल ने घर के समीप स्थित एक मुर्गा फार्म में गमछा का फन्दा बनाया और झूल गया. घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों को मिली, उन्होंने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निखिल इंटर का छात्र था और वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.