LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम की हुई शुरुआत, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया उद्घाटन

Bihar News : खगड़िया में 50 हज़ार मीट्रिक टन क्षमता वाले सायलो गोदाम की शुरुआत हो गयी है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसका उद्घाटन किया....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्या
साइलो गोदाम की हुई शुरुआत- फोटो : AMIT

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया।  इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा की इस साइलो गोदाम का कुल क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। साथ ही साथ इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण से कम जगह मे अनाज भंडारण बेहतरीन तरीके से संभव हो पता है। इसके अतिरिक्त अनाज की सुरक्षा भी अत्याधुनिक यंत्रों के उपयोग से कई गुना बढ़ जाती है।  इस तरह के गोदाम प्रधानमंत्री के आकांक्षा के अनुरूप है। उन्होंने सम्बद्ध अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गोदाम के सफल निर्माण के लिए बधाई दिया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर जोशी ने कहा कि यह साइलो पूरी तरह यंत्रीकृत है तथा स्टील से निर्मित है, जिससे कम जगह में अधिक अनाज संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा में भंडारण के दौरान अनाज खराब नहीं होगा तथा इससे स्टोरेज लॉस में कमी आएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस बात का उल्लेख भी किया कि इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 मे रखा गया। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल मे इक्स्ट्रीम पॉवर्टी रेट 27% से घटकर लगभग 5% ही रह गई है। लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। केन्द्रीय मंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा की इसके तहत लगभग 80 करोड़ देशवाशियों  को मुफ़्त अनाज दिए जा रहे हैं। 

यह संख्या कई यूरोपीय देशों के सामूहिक जनसंख्या से भी ज्यादा है। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना संबंधी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी नीतियों के वजह से भारत आज सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। कल्याणकारी नीतियों की कड़ी मे उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 48 घंटे के अंदर मे किसान के खाते मे पैसा पहुँच रहा है। 3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे पारदर्शी तरीके से पहुँचा दिए गए हैं। बिहार राज्य के अंदर केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु जैसी 20 वर्ष से अटकी हुई परियोजनाएँ प्रधानमंत्री के सफल मार्गदर्शन मे आज समय से पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही साथ मखाना बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री के बिहार के प्रति विशेष प्रेम को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त, अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट