LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : युवतियों के सामने हथियार लहराकर भौकाल टाइट करना युवकों को पड़ा महँगा, पुलिस ने देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार में युवतियों को डराने और दहशत फैलाने की नीयत से देसी कट्टा लहराने वाले दो मनचलों को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : युवतियों के सामने हथियार लहराकर भौकाल टाइट करना
हथियार लहराना पड़ा महंगा - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता बाजार में खरीदारी करने आई युवतियों के सामने देसी कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो मनचले युवकों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों ने खगड़िया पुलिस की सराहना की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम परबत्ता बाजार में कुछ युवतियां खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से दहशत फैलाने की नीयत से उनके सामने देसी कट्टा चमका दिया। हथियार देखकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हथियार होने के कारण कोई दुकानदार विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार सुबह दुकानदारों ने फुटेज निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में परबत्ता थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की।

Diarch GO

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गुलशन कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि युवकों की इस हरकत से पूरे बाजार में भय का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की तेज कार्रवाई से अब व्यवसायियों और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। बाजार के लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उससे अपराधियों में डर और आम लोगों में भरोसा पैदा हुआ है।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट