LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar politics: भाजपा में फिर से संजय खंडेलिया को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली, क्या खगड़िया सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी?

Bihar politics:भाजपा ने एक बार फिर से संजय खंडेलिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Sanjay Khandelia again got a big responsibility in BJP
भाजपा में फिर से संजय खंडेलिया को बड़ी जिम्मेदारी,- फोटो : reporter

Bihar politics:भाजपा ने एक बार फिर से संजय खंडेलिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह नियुक्ति करते हुए कहा कि खंडेलिया संगठन के समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनका अनुभव और ऊर्जा दोनों पार्टी के लिए अहम हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय खंडेलिया खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं संगठन का एक आम कार्यकर्ता हूं, लेकिन पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा।साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पद केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि खगड़िया के सम्मान की बात है।

चुनावी हलचल और अटकलें तेज

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भाजपा नेतृत्व द्वारा संजय खंडेलिया को फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाना, खगड़िया सदर सीट से उनके संभावित विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी का हिस्सा है?हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खगड़िया सदर में खंडेलिया की लगातार बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क अभियान, इस अटकल को और बल दे रहा है।

सीट बंटवारे पर टिकी नजरें

अब असली सवाल यही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में खगड़िया सदर सीट किस पार्टी के कोटे में जाती है – भाजपा, जदयू या लोजपा? एनडीए के अंदर सीट बंटवारे की प्रक्रिया में यह साफ हो सकेगा कि खंडेलिया की सक्रियता टिकट के लिए रणनीति है या संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक।

संजय खंडेलिया की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर वापसी सिर्फ संगठनात्मक मजबूती ही नहीं बल्कि आगामी चुनाव की राजनीतिक स्क्रिप्ट की पहली झलक भी हो सकती है। आने वाले दिनों में भाजपा के निर्णय और सीट बंटवारे की तस्वीर से यह साफ हो जाएगा कि खगड़िया सदर में किसका पलड़ा भारी होगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार