LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Road Accident: फिल्मी स्टाइल का भीषण हादसा, हवा में 20 फीट उछली डिजायर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत से मातम

एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर इतनी तेज़ रफ्तार में थी कि सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से पहले करीब 20 फीट हवा में उछल गई, मानो किसी एक्शन फ़िल्म का सीन हो।..

khagaria Road accident
दो दोस्तों की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर इतनी तेज़ रफ्तार में थी कि सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से पहले करीब 20 फीट हवा में उछल गई, मानो किसी एक्शन फ़िल्म का सीन हो। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, और आसपास अफरा-तफरी मच गई। खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी कब्रिस्तान के पास शनिवार देर शाम एक ऐसा दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों व प्रारंभिक जांच के अनुसार कार में दो लोग सवार थे, जो टक्कर के बाद अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उसे पहले गोगरी रेफरल अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

दुर्घटना में कार में मौजूद दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घंटे की मशक्कत व कागज़ी पहचान के बाद मृतक की पहचान वैसा निवासी विजय कुमार (40 वर्ष), पिता राजो मंडल के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल रहे और बाद में दम तोड़ देने वाले युवक की पहचान रूपेश कुमार, पिता किरण चौरसिया के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार विजय कुमार और रूपेश कुमार दोनों गोगरी में एक भोज समारोह में शामिल होने जा रहे थे। विजय कुमार शादीशुदा थे और पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। वहीं अविवाहित रूपेश कुमार अपने परिवार के सबसे जिम्मेदार व कमाऊ सदस्य माने जाते थे। हादसे के बाद चौरसिया परिवार में मातम का माहौल फैला हुआ है।

NSIT
Nsmch

रात का अंधेरा और कार की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत के कारण घंटों की मशक्कत के बाद ही दोनों को बाहर निकाला जा सका।मड़ैया थाना अध्यक्ष रिक्की कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार इतनी तेज़ थी कि पल भर में हवा में उछलते हुए सीधा पेड़ से जा टकराई, जिससे विजय कुमार की मौके पर मौत हो गई। दूसरे प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार ने भी कहा कि वाहन की रफ्तार असामान्य रूप से अधिक थी, यही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत होती है।घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक और दहशत में डुबो दिया है।

रिपोर्ट- अमित कुमार