LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: दो लाख का इनामी धराया, पुलिस की घेराबंदी में फंसा कुख्यात , इलाके में हलचल

Bihar News: कई हत्याओं और दर्जनों अन्य आपराधिक मामलों में वांछित, 2 लाख रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....

notorious Guddu Kuma
पुलिस की घेराबंदी में फंसा कुख्यात- फोटो : reporter

Khagaria: जिले में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों के बीच खगड़िया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई हत्याओं और दर्जनों अन्य आपराधिक मामलों में वांछित, 2 लाख रुपये के इनामी गुड्डू कुमार को परबत्ता प्रखंड के श्रीरामपुर ठूट्टी अंतर्गत दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से जिला प्रशासन ने राहत की साँस ली है, जो पिछले कुछ महीनों में हुई कई हत्याओं के कारण दबाव में था।

हाल ही में बाबूलाल यादव की हत्या के बाद गुड्डू कुमार सिंह का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया था। बाबूलाल यादव को सात गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था, जिसके बाद बिहार के कई नामचीन जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे थे, जिनमें तेजस्वी यादव भी शामिल थे। इस घटना से यह सवाल उठने लगे थे कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रशासन निष्क्रिय है। गुड्डू कुमार पर इससे पहले भी कई हत्याओं के आरोप लग चुके हैं, और वह कुछ मामलों में कोर्ट से बेल पर बाहर था।

खगड़िया के पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआईयू  और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए रहीमपुर दियारा से गुड्डू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि एक विशेष टीम लगातार गुड्डू कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। जैसे ही टीम को उसके ठिकाने की सूचना मिली, वे सक्रिय हो गए और मौके से गुड्डू कुमार सिंह को धर दबोचा।

फिलहाल, 2 लाख रुपये के इनामी गुड्डू कुमार सिंह से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके सहयोगी कौन-कौन हैं, जिनके साथ मिलकर वह इन बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। आपको बता दें कि बीते 20 जून को भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घंटों गोलीबारी हुई थी, जिसमें गुड्डू कुमार सिंह की तरफ से भी भारी मात्रा में गोलियां चलाई गई थीं।

NSIT
Nsmch

इस गिरफ्तारी को खगड़िया पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे जिले में अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- अमित कुमार