LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : खगड़िया में बिना आदेश हथियार रिलीज करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, एसपी ने किया सस्पेंड

Bihar News : खगड़िया में बिना आदेश थाने से हथियार रिलीज कर देना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया. जहाँ एसपी ने आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में बिना आदेश हथियार रिलीज करना थानाध्यक
थानाध्यक्ष सस्पेंड - फोटो : SOCIAL MEDIA

khagadia : खगड़िया के जिला प्रशासन में एक बार फिर हड़कंप मच गया। अपने गैर जिम्मेदाराना कार्य को लेकर एक बार फिर एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया। दरअसल यातायात थाना के थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बिना किसी सक्षम आदेश के ही खुद का फैसला लेते हुए थाना में जमा किए गए दो शस्त्र को मुक्त कर दिया था। फलस्वरूप  जिले में पदस्थापित यातायात थाना के थानाध्यक्ष पु०नि० नीरज कुमार सिंह को जिला शस्त्र दंडाधिकारी के आदेश के आलोक में निलंबित कर दिया गया है।

मामला खगड़िया नगर थाना से जुड़ा है, जहाँ आदेशानुसार संजीव तुलस्यान पिता प्रहलाद तुलस्यान निवासी मायाराम रोड, खगड़िया की शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 19/1990 एवं 02/2006 को निलंबित कर दोनों शस्त्रों को निकटतम थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के अनुपालन में दोनों शस्त्र नगर थाना खगड़िया के मालखाना में जमा भी कराए गए थे।

Diarch GO

लेकिन तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष रहे नीरज कुमार सिंह के द्वारा बिना किसी सक्षम आदेश के दोनों शस्त्र मुक्त कर दिए गए। इसे गंभीर लापरवाही एवं संदिग्ध आचरण मानते हुए जिला शस्त्र दंडाधिकारी के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा तथा उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र खगड़िया निर्धारित किया गया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट