LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य पहुंचे पैतृक गांव भरतखंड, खुशियाँ साझा करने के लिए दिया प्रीति भोज

Bihar News : परबत्ता प्रखंड के भरतखंड निवासी अवधेश कुमार झा अपने पैतृक गांव पहुंचे. जहाँ राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद उनका स्वागत किया गया......पढ़िए आगे

Bihar News : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य पहुंच
प्राचार्य पहुंचे खगड़िया - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ दक्षिणी पंचायत के भरतखंड निवासी स्व. कनक लाल झा एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा के पुत्र अवधेश कुमार झा अपने पैतृक गांव भरतखंड पहुँचकर ग्रामीणों के साथ अपनी खुशियाँ साझा की। सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी दिल्ली के प्रिंसिपल अवधेश कुमार झा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सपरिवार अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं।

बताते चलें कि 5 सितंबर 2025 को उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने कर्तव्य पालन के पश्चात अपनी खुशियाँ साझा करने के लिए प्राचार्य अवधेश कुमार झा अपने पैतृक गांव भरतखंड पहुंचे एवं ग्रामीणों को प्रीतिभोज दिया। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने के बाद इस खुशी को बांटने के लिए हम अपने पैतृक गांव  पहुंचे हैं। 

कहा की यहां मेरी मां है और खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती है। साथ ही अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी सुंदर होती है। व्याख्याता सीमा झा ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करना एक गौरव की बात है। हर शिक्षक चाहता है कि यह सम्मान उन्हें भी मिले। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ कि मैं उनकी धर्मपत्नी हूँ।

वहीँ प्राचार्य अवधेश कुमार झा की मां सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा ने कहा कि मुझे विश्वास था कि मेरा बेटा इस मुकाम को हासिल कर पाएगा। ऐसा बेटा सबको भगवान दें। यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गई। प्रधानाध्यापक बलदेव चौधरी, उपमुखिया प्रतिनिधि बम बम झा ने कहा कि भरतखंड गांव के लिए यह गौरव की बात है।इससे युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट