LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Political News : 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा- पीएम मोदी भी नीतीश चचा के लिए मांगे वोट तो मत दीजिये.....

Bihar Political News : 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत खगड़िया पह

KHAGARIA : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत एक दिवसीय दौरे पर खगड़िया पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने चिराग पासवान के आज आरा में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसको जितने सीटों पर चुनाव लड़ने है वह लड़े। जन सुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। और मुझे लगता है कि ये चुनाव से पहले गठबंधन में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें पाने की पार्टियों की रणनीति है। जनता को इससे कोई मतलब नहीं है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और न ही इसका बिहार के विकास से कोई लेना-देना है। पार्टियों को बताना चाहिए कि बिहार में बच्चों को शिक्षा और रोजगार कैसे मिल सके, इसके लिए उनका क्या विजन है। पार्टियों और उनके नेताओं को बताना चाहिए कि बिहार से पलायन कैसे रुकेगा, बिहार में भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा। 

प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने कहा नीतीश कुमार को बाय-बाय, PK बोले - मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए। प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री गुजरात में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए।

Diarch GO

प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।