LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : जदयू विधायक के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

Bihar Crime News : खगड़िया में जदयू विधायक के भतीजे के हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसी कड़ी में पुलिस चौथम थाना क्षेत्र के बिजल सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी, पुत्र आशीष कुमार एवं इस गांव के राजेश दास के पुत्र रितेश कुमार को गिरफ्तार

Bihar Crime News : जदयू विधायक के भतीजे की हत्या मामले में प
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : amit

KHAGARIA : जिले के बेलदौर विधायक पन्ना सिंह पटेल के भांजे जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या के बाद लगातार खगड़िया पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी। 10 अप्रैल को जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या की गई थी। जिसको लेकर 8 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने जिन हत्यारों को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान चौथम थाना क्षेत्र के बिजल सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी, पुत्र आशीष कुमार एवं इस गांव के राजेश दास के पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है।

खगड़िया आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या के लिए एसआईटी गठित की गई थी।  तब से टीम लगातार उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस हत्या को लेकर बारंबार यह कहा जा रहा था की जमीन विवाद को लेकर कौशल सिंह की हत्या हुई है।  लेकिन आरक्षी अधीक्षक खगड़िया ने कहा अभी यह जांच का विषय है। जांच पूरी होने के बाद भी कुछ बताया जायेगा। 

10 अप्रैल को जदयू नेता की हत्या के बारे में  आवेदन में कहा गया था जदयू नेता कौशल सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान तीन बाइक ने उसे ठोकर मारी।  जिसमें कौशल सिंह नीचे गिर गए।  जिसके बाद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कौशल सिंह की हत्या कर दी गई थी। आशीष कुमार और रितेश कुमार को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट