LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Crime : खगड़िया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने जिले में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. वहीँ पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने क
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले की परबत्ता थाना पुलिस ने डीआईयू एवं एसटीएफ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मुरादपुर दियारा में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्रों के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर परबत्ता थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ठिकाने से अवैध हथियार निर्माण में लगे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, अर्द्धनिर्मित देसी पिस्टल तथा हथियार बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में लोहे के सांचे, ड्रिल व कटिंग से जुड़े उपकरण, स्प्रिंग, प्लेट और अन्य पार्ट्स बरामद किए।

बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि यह कोई सामान्य गतिविधि नहीं थी, बल्कि संगठित तरीके से अवैध हथियार तैयार कर उनकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह एक सक्रिय नेटवर्क था, जो लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोविन्द उर्फ कबीर (करीब 40 वर्ष), मो. सदीक उर्फ साथी (करीब 45 वर्ष) तथा लड्डू मंडल उर्फ देवी मंडल (करीब 40 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों अभियुक्त मुंगेर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 25/26 के तहत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि तैयार हथियार किन-किन इलाकों में सप्लाई किए जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर कुमार, सुशील कुमार पांडेय एवं वीरेंद्र सिंह ने एसटीएफ और डीआईयू की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

अमित की रिपोर्ट