LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Amrit Bharat Express: सफर में अब 'देसी स्वाद', सहरसा-मुंबई एक्सप्रेस में मिलेगा लिट्टी चोखा का 'चोखा' आनंद

Amrit Bharat Express:खगड़िया होकर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है! अब उनकी यात्रा न केवल आरामदायक होगी, बल्कि 'पेट-पूजा' के मामले में भी 'फर्स्ट क्लास' होने वाली है।

Amrit Bharat Express train
सफर में अब 'देसी स्वाद- फोटो : reporter

Amrit Bharat Express: खगड़िया होकर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है! अब उनकी यात्रा न केवल आरामदायक होगी, बल्कि 'पेट-पूजा' के मामले में भी 'फर्स्ट क्लास' होने वाली है। रेलवे ने सहरसा से मुंबई तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को भोजपुरिया व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद चखाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए ट्रेन में एक विशेष ओवन मशीन लगाई गई है, जो सफर के दौरान गरमागरम लिट्टी चोखा परोसने में मददगार साबित होगी।

समस्तीपुर रेल मंडल के आईआरसीटीसी प्रबंधक प्रमोद कुमार ने इस 'स्वादिष्ट' खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेनों में लिट्टी चोखा की बिक्री जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उनका कहना है कि भोजपुर का यह पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम माना जाता है।

यह पहल सिर्फ लिट्टी चोखा तक ही सीमित नहीं है। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन सहित कई अन्य स्टेशनों पर भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा स्टॉल लगाने की योजना बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को अपने क्षेत्र की विशिष्ट चीजों का स्वाद और अनुभव मिल सकेगा।दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर लिट्टी चोखा के लिए अन्य ट्रेनों को चयन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि गाड़ी संख्या 11015 लोकमान्य तिलक सहरसा अमृत भारत ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को मुंबई से तथा प्रत्येक रविवार को सहरसा से चलाई जा रही है जो एक रेगुलर ट्रेन है।गाड़ी संख्या  11015 / 11016 लोकमान्य तिलक सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारणी 

NSIT
Nsmch

गाड़ी संख्या 11015 लोकमान्य तिलक सहरसा अमृत भारत ट्रेन, लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर शनिवार संध्या 18:35 बजे दानापुर, रात्रि 21:28 बजे मुजफ्फरपुर, 22:50 बजे समस्तीपुर, 23:33 बजे हसनपुर, 23:48 बजे सलौना और 00:25 बजे खगड़िया रुकते हुए 02:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 11016 सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन सहरसा से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से सुबह 04:20 बजे प्रस्थान कर 05:13 बजे खगड़िया, 05:38 बजे सलौना, 06:06 बजे हसनपुर, 07:05 बजे समस्तीपुर, 08:35 बजे मुजफ्फरपुर और 11:38 बजे दानापुर रुकते हुए अगले संध्या 15:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी लोकमान्य तिलक, ठाणे, कल्याण जं., नासिक रोड, जलगांव जं., भुसावल जं., इटारसी जं., जबलपुर, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, सहरसा स्टेशनों पर रुकेगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार