LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

RAILWAY NEWS : खगड़िया अलौली रेलखंड पर जल्द चलेगी पैसेंजर ट्रेन, रेल आयुक्त ने ट्रैक और स्टेशन का किया निरीक्षण

RAILWAY NEWS : खगड़िया अलौली रेलखंड पर बहुत जल्द पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जायेगा. सांसद राजेश वर्मा की पहल पर रेल आयुक्त ने स्टेशन और ट्रैक का निरीक्षण किया है.....पढ़िए आगे

RAILWAY NEWS : खगड़िया अलौली रेलखंड पर जल्द चलेगी पैसेंजर ट्
जल्द चलेगी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : लंबे इंतजार के बाद अब खगड़िया अलौली रेल खंड पर पैसेंजर रेल गाड़ियों का परिचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। पिछले दिनों खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने सदन में खगड़िया अलौली रेलखंड पर आवाज उठाई थी। जिसको देखते हुए बीते बुधवार को रेल विभाग के आयुक्त ने ट्रैक और स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर पटरी का भी निरीक्षण कर लिया। 

बताते चले कि खगड़िया से कुशेश्वर स्थान तक 44 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना के तहत 18 किलोमीटर का खगड़िया अलौली रेलखंड तैयार हुआ है। बीते पिछले वर्षों से ही इस रेलखंड पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया गया है। लेकिन अब तक पैसेंजर रेल गाड़ियां इस पर नहीं चलाई जा रही थी। जिसको लेकर लोगों द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था कि आखिरकार खगड़िया अलौली रेल खंड पर पैसेंजर रेल गाड़ियां कब चलेगी। 

बताते चले 1998 में उस समय के रेल मंत्री रामविलास पासवान ने खगड़िया कुशेश्वर रेल परियोजना के लिए 162 करोड़ की स्वीकृति दी थी। तब से यह परियोजना लंबित चल रहा था। पिछले वर्ष से मालगाड़ी का परिचालन शुरू हो गया है। आयुक्त के जांचोपरांत और खगड़िया सांसद की सदन में आवाज उठाने के बाद अब लग रहा है कि पैसेंजर रेल गाड़ियां भी  खगड़िया अलौली रेल खंड पर जल्दी चलना शुरू हो जाएगा।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट